About Me

इस साईट में शामिल हो

Friday 26 August, 2011

5 चीजें जिसके पास.. वही सबसे बड़ा सुखी


आजकल कहा जाता है कि पूर्ण सुखी इंसान को खोज पाना बड़ा मुश्किल काम है। कोई शरीर से स्वस्थ है तो गरीब है, किसी के पास पर्याप्त धन-सम्पत्ति है तो शरीर और परिवार का साथ नहीं है। कहने का मतलब यह कि हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी या अभाव से घिरा ही हुआ है। कहा जाता है कि कलयुग में वही इंसान सुखी है जिसके पास ये पांचों चीजें हैं:-



1. पर्याप्त धन- कहते हैं धन सबकुछ नहीं, लेकिन बहुत कुछ है क्योंकि जीवन में सम्मान और स्वाभिमान से जीने के लिये पग-पग पर धन की आवश्यकता पड़ती है।

2. स्वस्थ शरीर- सबकुछ हो और सेहत ठीक न हो तो सबकुछ बेकार लगने लगता है।



3. भरोसेमंद जीवन साथी- पति या पत्नी के रूप में सुख-दु:ख के साथी का विश्वसनीय होना भी जरूरी है।



4. आज्ञाकारी संतान- संतान आज्ञाकारी और सदाचारी हो तो गृहस्थ जीवन सार्थक हो जाता है।



5. समाज में प्रतिष्ठा- मेहनत, ईमानदारी तथा ओरों की मदद की भावना से अर्जित कीर्ति मन को सुकून देने वाली होती है।



उपरोक्त कसौटियों से यह पता चलता है कि इस संसार में वही व्यक्ति पूरी तरह से सुखी और सौभाग्यशाली माना जा सकता है जिसके पास ऊपर बताई हुई पांचों चीजों का साथ हो।

No comments:

Post a Comment