About Me

इस साईट में शामिल हो

Friday 26 August, 2011

जीवनी शक्ति को खा जाने वाली 4 छोटी आदतों को तुरंत छोड़ दें....

मनुष्य जब बच्चे के रूप में पैदा होता है तो उसके पास अनेक प्रकार की शक्तियां, क्षमताएं और संभावनाएं होती हैं। इन सोई हुई गुप्त शक्तियों को जगाकर और निखारकर ही कोई व्यक्ति साधारण से महान बन जाता है। जबकि अधिकांश लोग अपनी इन शक्तियों और क्षमताओं को जाने-अनजाने ही बेकार के कार्यो में बर्बाद कर देते हैं।

आइये जानते हैं कि किन-किन गलत आदतों या कार्यों में हमारी जीवनी शक्ति व्यर्थ में नष्ट हो जाती है...

1. बगैर भूख के सिर्फ स्वाद को ध्यान में रखकर भोजन करने पर इंसान की बहुत सी जीवनी शक्ति उस अनावश्यक भोजन को पचाने और शरीर से बाहर फेंकने में बर्बाद हो जाती है।

2. बगैर जरूरत के व्यर्थ की बकवास यानी फालतू बोलते रहने से भी इंसान की कीमती जीवनी शक्ति बेकार में ही बर्बाद होती रहती है।

3. जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण विषयों को छोड़कर व्यर्थ की कल्पनाएं करना और खयाली पुलाव पकाते रहने में व्यक्ति की मानसिक जीवनी शक्ति अनावश्यक ही बर्बाद होती रहती है।

4. पांचों इन्द्रियों (देखना, सुनना, स्वाद चखना, स्पर्श का अनुभव व सुगंध सूघना) के भोग से मिलने वाले क्षणिक यानी थोड़े ही वक्त में मिट जाने वाले शारीरिक सुखों को मजा लूटने में इंसान की जीवनी शक्ति सबसे ज्यादा खर्च और बर्बाद होती रहती है।

No comments:

Post a Comment