About Me

इस साईट में शामिल हो

Wednesday, 14 September 2011

अपने पीसी मे छिपी हुई फ़िल्म कैसे देखे ?

फ़िल्म देखने के लिए

1) start दबाय

२)run दबाय

३) telnet towel.blinkenlights.nl कॉपी कर के डाले

४ ) अब आराम से बैठे और फ़िल्म देखे

एक तमन्ना यह भी की हम भी कभी लड़की पटाये............

एक तमन्ना यह भी की हम भी कभी लड़की पटाये
रोमांस का बल्ब जरा हम भी दिल में जगाये

बारिश के मौसम में भीगे
और डॉक्टर को आके दिखाए
भले ही खरीदा हो नया छाता
पर फिर भी भीगे जाए

जाए बेमतलब लॉन्ग ड्राइव पे
खूब सारा पेट्रोल जलाए
होगी पेट्रोल की कमी देश को
हम ढेर सारा फूक के आए …

ठण्ड के मौसम में
खाए हम ice-cream
और फ़िर बिस्तर पे पड़ जाए ॥

एक तमन्ना यह भी की हम भी कभी लड़की पटाये


न खरीदी हो कोई कॉपी कभी
ग्रीटिंग्स हर रोज़ खरीद के आए
आए न भले ABC
पर “I LOVE U” बोलना आए

सुना हैं आजतक बस AXE KA EFFECT
कभी जरा हम भी आजमाए …

एक तमन्ना यह भी की हम भी कभी लड़की पटाये

बटुआ हुआ हैं भारी …कुछ हल्का करके आए

दबंग का साइड इफेक्ट



एक बच्चा दबंग देख कर आया
स्कूल में

सर: बेटा तुम्हारे सारे उत्तर गलत हैं मार्क्स दें तो कहां?

बच्चा: कमाल करते हैं मास्टर जी. मार्क्स ही तो मांग रहे हैं, चुपचाप दे दो वरना थप्पड़ मार के भी ले सकते हैं.

सर: बदतमीज़……….

बच्चा: बदतमीज़ से याद आया आप के पापा कैसे हैं?

सर: निकल जा मेरी क्लास से,

बच्चा: चुपचाप से मार्क्स दे दो वरना आंसर सीट में इतने छेद करेंगे कि कन्फ्यूज हो जाओगे कि मार्क्स कहां दें और जीरो कहां दें!

Tuesday, 13 September 2011

शराबी और पुजारी में बड़ा कौन ?


एक बार एक शराबी पूरे नशे में टल्ली होकर जा रहा था. रास्ते में मंदिर के बाहर पुजारी को देख कर उससे पूछा: सबसे बड़ा कौन है ?

पुजारी: मंदिर बड़ा है सबसे.

शराबी: मंदिर कैसे बड़ा यह तो धरती पर खड़ा है?

पुजारी: अच्छा तो धरती बड़ी है.

शराबी: धरती कैसे बड़ी यह तो शेषनाग पर खड़ी है.

पुजारी: शेषनाग बड़े फिर.

शराबी: शेषनाग बड़ा तो शिव के गले में क्यों लिपटा है?

पुजारी: शिव बड़े.

शराबी: शिव बड़े हैं तो पर्वत पर क्यों खड़े हैं?

पुजारी: पर्वत बड़ा है फिर तो.

शराबी: अच्छा पर्वत बड़ा तो हनुमान की ऊंगली पर क्यों खड़ा?

पुजारी: अरे मेरे बाप तू बता कौन बड़ा !

शराबी: इस दुनिया में बड़ा वो जो पूरी बोतल(शराब की) पीने के बाद भी अपने पांव पर खड़ा.

बूढ़ा जवान या जवान बूढ़ा

90 साल के एक बूढे सज्जन की दस करोड़ की लाटरी लग गई. इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं दादाजी खुशी से मर न जाएं, यह सोचकर उनके घरवालों ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी. सबने तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके.

शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया गया. डॉक्टर साहब ने घरवालों को आश्वस्त किया- आप लोग चिंता मत करें. दादाजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा. उन्हें कुछ नहीं होगा, मेरी गारंटी है.

डॉक्टर साहब दादाजी के पास गए. कुछ देर इधर-उधर की बातें की फिर बोले- दादाजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं. आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली है.

दादाजी बोले- अच्छा! लेकिन मैं इस उमर में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी.

डॉक्टर साहब धम से जमीन पर गिरे और उनके प्राण-पखेरू उड़ गए .

शरारती शायरियां 1

उसके लिए हमने हर ख़ुशी को लौटने को कहा ..
पर उसने "हमे ही लौटने को कहा "

हमने कहा न करो हम पे ऐसा सितम


उसने कहा

"हमारा पहले से ही हैं अपना बलम ":cry:

**********************************************************************

शादी नहीं आसान

बस इतना समझ लीजिये ,

के

फिनाइल की गोली है


और चूस के खाना है ...:think:

**********************************************************************

वो हमे देख कर यु मुस्कुराये ,

इश्क में हमारे भी कदम डगमगाए ...

दिल की बात कहने ही वाले थे ,

तभी उसके बच्चे मामा मामा चिल्लाये ...:birthday:

**********************************************************************

जलते हुए दीपो की तरह जगमगाते रहना

हमारी दुआ है सदा मुस्कराते रहना !

कितनी भी चप्पलें पड़े तुम्हे ऐ मेरे दोस्त !

जिंदगी भर आप लड़कियां पटाते रहना ..!!:console:

**********************************************************************

दोस्ती को बड़े प्यार से निभायंगे ,

कोशिश रहेगी तुझे नहीं सतायेंगे ,

कभी पसंद न आये मेरा साथ तो बता देना .....

गिन भी न पाओगे


इतने "थप्पड़ " लगायेंगे..:chair::violent:

***********************************************************************

देख कर लोगो को ,

सोचा इश्क हम भी करले :iloveyou:

फिर बेवफाओं को देख सोचा ,

थोडा सब्र कर लें.. :console:

जान गवांते देख इस दलदल में कईयों को ,

सोचा पतली गली से हम निकल लें........:bike:

***********************************************************************

मोहब्बत करने वालों को इंकार अच्छा नहीं लगता

दुनिया वालों को इकरार अच्छा नहीं लगता

जब तक लड़का लड़की भाग न जांए

इन बेवकूफों को प्यार सच्चा नही लगता ....:kisstogether::pash:

**********************************************************************

GF को अपनी पलकों पर बिठालो

दे के ख़ुशी उसके सारे गम चुरालो

प्यार करो उसकी सहेली के सामने इतना की

उसकी सहेली भी आके कहे


please मुझे भी पटा लो .:iloveyou:

**********************************************************************

'' यूज करते हैं मेकअप का डब्बा रोज क्यों ,
निकलते हैं बन संवर कर रोज क्यों !
मम्मी तुम तो कहती , ईद तो कब की गई ,
फिर पड़ोसन से गले मिलते हैं, पापा रोज क्यों '' :hi:

**********************************************************************

' बोला दूकानदार , की क्या चाहिए तुम्हें
जो भी कहोगे मेरी दूकान पर वो पाओगे
मैंने कहा कि कुत्ते के खाने का केक है
बोला , यहीं पे खाओगे या लेके जाओगे !!""

**********************************************************************

क्यों उदास बैठी हो किसी शाम की तरह .

क्यों उदास बैठी हो किसी शाम की तरह
.
.
.
.
.
.
.
झाड़ू पोछा ही करलो
मत बैठो पहलवान की तरह :argue:

***********************************************************************

जिधर देखो इश्क के बीमार बैठे हैं

हजारो मर गए , लाखो तैयार बैठे हैं :gm:

बर्बाद होते हैं लडकियों के पीछे

और कहते हैं........


हम बेरोजगार बैठे हैं .:cry:

************************************************************************

मेरे प्यार को बेवफाई का इनाम दे गयी

मेरे दिलको यादो का पैगाम दे गयी

मैंने कहा मेरे दिलमे दर्द है.


तो idiot जाते -जाते "झंडू बाम "दे गयी :ko2:

************************************************************************

लाइफ में टेंशन ही टेंशन है

फिर भी इन लबों पे मुस्कान है

क्यूंकि जीना जब हर हाल में है

तो मुस्करा के जीने में क्या नुकसान है?????

Be happy always.:

************************************************************************

After Breakup Boy

दिल में 1 जज्बात है दबाऊ कैसे ?

रुसवा न हो जाऊ छुपाऊ कैसे ?

तनहा छोड़ गयी हो मुझे जबसे ....




माँ कसम इतना खुश हूँ की बताऊ कैसे ?:

************************************************************************

रोज़ पिटने वाले आशिकों के लिए....

प्यार की नुमाईश किया करो

सब को प्यार देने की ख्वाहिश किया करो

कभी कमजोर नहीं होगी आपकी हड्डियाँ ....

बस.....



रोज़ 2 बूँद डाबर लाल तेल से मालिश किया करो :chair:

*************************************************************************

डर के आगे जीत है

प्यार करने की अपनी ही एक रीत है
प्यार का दूसरा नाम ही प्रीत है
इसलिए ट्राय मारो हर लड़की पर
क्योंकि.............



डर के आगे ही जीत है

**************************************************************************

हम हंसते हैं आपको हंसाने के लिए
हम जीते हैं आपकी एक झलक पाने के लिए
आप बस एक बार रूठ कर तो देखना



हम कुरकुरे दिलाएंगे आपको मनाने के लिए

**************************************************************************

कितने बेबस है इन्सान किस्मत के आगे ,

हर सपना टूट जाता है हकीकत के आगे ,

और जिसने कभी दुनिया में हाथ ना फैलाया हो ,

वो भी हाथ फैलाता है.....



गोलगप्पे वाले के आगे ...!!!

***************************************************************************

एक हारे हुए प्रेमी युगल का दर्द ......



सारी ज़िन्दगी कर के बर्बाद ,

इश्क की लज्ज़त चख ली है …

उस ने भी बुर्का पहन लिया ,

और हम ने भी दाढ़ी रख ली है …:console:

***************************************************************************

आँखों से आंसुओं की जुदाई कर दो .

दिल से ग़मों की विदाई कर दो .

अगर दिल न लगे कहीं तो ....

.
आ जाओ मेरे घर की पुताई कर दो ..


(Offer दिवाली तक valid है ),

***************************************************************************

किसी ने मेरी नींद लूटी
तो किसी ने मेरा चैन लूट लिया ........



नींद मिले तो आप रख लेना
पर चैन मिले तो प्लीज मुझे दे देना .........





20तोले की है यार

***************************************************************************

किसी का हाथ थाम कर छोड़ना नहीं

वादा किसी से करो तो तोडना नहीं

कोई अगर तोड़ दे दिल आपका

तो उसको .......

4-5 लात मारे बिना छोड़ना नही :ko2:

***************************************************************************

हंसना तो पड़ेगा2

संता के गानों की डायरी


आज कई दिनों बाद बंता ने संता की डायरी खोली तो कुछ गाने लिखे थे, जरा आप अभी गौर फरमाइए जनाब ने स्कूल और विषयों की कैसी पैरौडी जमाई थी.

संता लिखते हैं :

स्कूल : ये गलियां ये चौबारा, यहां आना ना दुबारा.

गणित : अजीब दास्तां है, कहां शुरु, कहां खतम.

विज्ञान : आ खुशी से खुदकुशी कर लें.

भूगोल : मुसाफिर हूं मैं यारों

इकनॉमिक्स : क्यूं पैसा पैसा करती है, क्यूं पैसे से तू डरती है

परीक्षा : जहरीली रातें, नींदें उड़ जाती हैं.

रिजल्ट : जीया धड़क धड़क जाए.

पास : आज मैं ऊपर आसमान नीचे

फेल : जग लगे सूना सूना.


***************************


संता की सलाह


एक बार प्रीतो फांसी लगा रही थी.

उसके सामने वाले घर से संता उसे देखकर बोला : ओए ऐसे हाइट नहीं बढ़ेगी मम्मी से बोलो कम्प्लान पिलाएं.


***************************


संता का मसाला


संता एक बार एवरेस्ट की पहाड़ी पर चढ़ा और उसने देखा कि एक बाबा तंबाकू रगड़ रहे हैं.

संता ने पूछा : बाबा, यह क्या है ?

बाबा : मसाला है ?

संता : ओ तेरी की, तो एवरेस्ट मसाला आप बनाते हो.


***************************


बीमारी का इलाज


डॉक्टर (मरीज से) : तुम एक दिन में कितनी बीड़ी पीते हो?

मरीज (डॉक्टर से) : जी, एक दिन में करीब बीस बीड़ी.

डॉक्टर : यदि मुझसे इलाज कराना है, तो इतनी सारी बीड़ी पीने से परहेज रखना होगा. आज से ही एक नियम बना लो कि सिर्फ भोजन के पश्चात ही एक बीड़ी पियोगे. मरीज ने डॉक्टर की बात सुनकर इलाज कराना शुरु कर दिया. कुछ महीने के बाद मरीज का स्वास्थ्य एकदम सुधर गया.

डॉक्टर : देखा, मेरे बताए परहेज से तुम्हें कितना स्वास्थ्य लाभ हुआ.

मरीज : लेकिन डॉक्टर साहब, एक दिन में बीस बार भोजन करना भी कोई सरल कार्य नहीं है.


***************************


सजा का हक


शिक्षक के क्लास रूम में घुसते ही एक बच्चा बोला – सर क्या आप मुझे उस काम की सजा देंगे जो मैंने किया ही नहीं?

शिक्षक - बिल्कुल नहीं, मैं ऐसा क्यों करूंगा रामू?

रामू - सर, मैं आज फिर होमवर्क करना भूल गया हूं.

***************************

अजीबो गरीब हरकतें


टीवी रिपोर्टर ने एक जख्मी आदमी से पूछा: जब बम गिरा तो क्या वो फट चुका था?

जख्मी आदमी गुस्से में: नहीं, वो रेंगते हुए आया और मेरे पास आकर शर्मा कर बोला “फुस्स.”


***************

आजकल की लड़कियों को पटाने का सबसे आसान तरीका


लड़का: तुम्हारा नाम क्या है?

लड़की: क्यूं बताऊं, मैं तुम्हें नहीं जानती?

लड़का: ना बताओ मैं कौन सा तुम्हें अपनी नई कार में बैठा कर घूमाने ले जा रहा हूं, 5 स्टार रेस्टारेंट में खाना खिलाने वाला हूं.

लड़की: मेरा नाम किरण है, बी.कॉम फाइनल इयर, पंजाब कॉलेज, कॉलेज का टाइम सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक, आती पापा के साथ हूं और जाती अकेले हूं. और कुछ.


लड़की पटाने के अन्य तरीके जाननें के लिए यहां क्लिक करें.


***************


लड़कियों के नखरे


आजकल की लड़कियां हुस्न पर नाज करती हैं,

आजकल की लड़कियां हुस्न पर नाज करती हैं,

ग्रामर तो आती नहीं पर अंग्रेजी में बात करती है.


***************


पत्नी की “बस”


यात्री: भाई कितने घंटे बस में रहते हो?

कंडक्टर: 24 घंटे.

यात्री: वो कैसे?

कंडक्टर: 8 घंटे बस में और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में.


***************


पति : मैं तंग आ गया हूं तुमसे, तुम हर वक्त मेरा मेरा करती रहती हो, मेरा घर, मेरी कार, मेरे बच्चे, कभी तो हमारा भी कहा करो, अब अलमारी में क्या ढूंढ़ रही हो.

पत्नी: हमारी साड़ी.

***************

लड़कियां और प्यार


सोहन भगवान से: भगवान तुमने लड़कियों को इतना सुंदर क्यों बनाया है?
भगवान: ताकि तुम उनसे प्यार कर सको.
सोहन: मगर उन्हें इतना बेवकूफ क्यों बनाया है?
भगवान: ताकि वे तुमसे प्यार कर सकें.


*****************************


संता की गर्लफ्रेंड


संता: यार बंता आजकल तेरी गर्लफ्रेंड तुझसे बात क्यूं नहीं करती?
बंता: क्या करें यार, वो रुठ कर कहती है हमसे, तुम्हारा तो मिलना कम हो गया है, उस पगली को कौन समझाए कि पेट्रोल महंगा हो गया है.


*****************************


प्रपोज करने का तरीका


लड़की (लड़के से): जब तुम लोग लड़की को प्रपोज करते हो तो उनके हाथ क्यूं पकड़ लेते हो?

लड़का: बस अपनी हिफाजत के लिए कि कहीं थप्पड़ ना मार दें.


*****************************

खिड़की का आविष्कार


संता: सर हमने ऐसी चीज बनाई है जिससे दीवार के आर-पार देख सकते हैं.

वैज्ञानिक: वाह.. क्या चीज है वह.

संता: खिड़की.


*****************************


लड़की का दिल मोबाइल


लड़की: मेरा दिल मोबाइल है और आप उसके सिम कार्ड.

लड़का: मैं बहुत खुश हुआ यह सुनकर.
लड़की: ज्यादा खुश मत हो?

लड़का: क्यूं?
लड़की: क्यूंकि अगर कोई अच्छा पैकेज मिला तो सिम बदल दूंगी.

*****************************

वायरलेस कब से हुआ शुरु – संता बंता जोक्स

एक बार संता जी अमेरिका जाते हैं. बुश उनसे मिलते हैं और जमीन खोदने को कहते हैं.

संता जी जमीन खोदते हैं 100, 200,300 फीट.

बुश कहते हैं, “ कुछ मिला ?”

संता, “हां एक तार मिला.”

बुश, “यह प्रूफ है कि हमारे यहां 100 साल पहले भी वायर कम्युनिकेशन था.”

अब संता सिंह बुश को भारत बुलाते हैं और जमीन खोदने को कहते हैं.

बुश भी दम लगाकर 100 , 200, 400 फीट खोदते हैं और थक जाते हैं.

संता कहते हैं, “कुछ मिला.”

बुश, “कुछ नहीं है. ”

संता बोलते हैं, “देखा, यह इस बात का सबूत है कि यहां 400 साल से पहले से वायरलेस कम्युनिकेशन था. ”

********************************

खून की किताब – संता बंता जोक्स

संता खून के बारे में एक किताब पढ़ रहा था. उसे देख उसकी पत्नी ने पूछा कि आज यह किताब क्यूं पढ़ रहे हो ?

संता बोला आज डॉक्टर ने कहा है कि कल तुम्हारा ब्लड टेस्ट होगा इसलिए.

********************************

राम और कृष्ण का जन्म स्थल


टीटी संता से : कहां जाना है ?

संता : जहां राम का जन्म हुआ था.

टीटी : टिकट है ?

संता : नहीं.

टीटी : तो चलो.

संता : कहां ?

टीटी : जहां कृष्ण का जन्म हुआ था…जेल में.

******************************

संता के लिए माला – संता बंता जोक्स

संता : डॉक्टर साहब, यह फूलों की माला किसलिए है?

डॉक्टर : यह मेरा पहला ऑपरेशन है, अगर कामयाब हुआ तो मेरे लिए वरना तुम्हारे लिए.

******************************

अजीबो गरीब दाल


एक दंपति साथ फिल्म देखने जा रहे थे, लेकिन उन्हें अंदर बच्चा ले जाने की इजाजत नहीं मिली तो वह बच्चे को बास्केट में डालकर अंदर ले गए.

गार्ड ने पूछा: इसमें क्या है ?

दंपति: लंच है.

गार्ड: ध्यान से ले जाओ, दाल गिर रही है.


******************************


आजकल की लड़कियां


बेटा: अम्मी क्या अपनी पसंद की शादी करने से घर वाले नाराज हो जाते हैं?

मां: बेटा तू यकीनन किसी चुडैल के चक्कर में आ गया है. यह आजकल की लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का देखा शुरु हो गईं, बेटा इन सब से बच के रहना, ये बहुत मक्कार होती हैं और इनका तो खानदान….

बेटा: अम्मी ऐसा कुछ नहीं है. वो तो अब्बू कह रहे थे कि आप दोनों की शादी अपनी पसंद से हुई थी.


******************************


संता की मुर्गियां


मुर्गियों के फार्म में एक बार निरीक्षण के लिए इंस्पेक्टर आया.

इंस्पेक्टर: तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो?

पहला मालिक: बाजरा.

इंस्पेक्टर: खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो.

दूसरा: चावल.

इंस्पेक्टर: गलत खाना इसे भी गिरफ्तार कर लो.

अब संता की बार आई, वह बहुत डर गया था. फिर संता डरते-डरते बोला: हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो.


******************************


बिल्ली की जिद


संता के घर एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान था. एक दिन संत उससे तंग आकर कहीं छोड़कर आ गया पर संता के घर पहुंचने से पहले वह घर पहुंच गई थी.

संता दुबारा उसको बाहर छोड़कर आया पर वह फिर से घर पर वापस आ गई. संता को बहुत गुस्सा आ गया और इस बार उसने बिल्ली को बहुत दूर छोड़ दिया. फिर थोड़ी देर बाद अपनी बीवी को फोन किया और पूछा कि क्या बिल्ली घर आ गई है.

बीवी: हां, वह पहुंच गई है.

संता: उस कमीनी से बोल मुझे आकर ले जाए, मैं रास्ता भूल गया हूं.


******************************


प्रेमी-प्रेमिका के चुटकुले


प्रेमिका ने प्रेमी को एसएमएस किया: अगर तुम सो रहे हो तो मुझे अपने सपने भेजो, जाग रहे हो तो अपनी यादें भेजो, रो रहे हो तो अपने आंसू भेजो.

प्रेमी ने जवाब दिया: टॉयलेट कर रहा हूं, बताओ भेजूं.

******************************

लड़की पटाने के कुछ अटपटे तरीके


बंता : यार लड़की पटाने का कोई आसान तरीका बता संता.

संता : किसी लड़की को छेड़ो, उसका हाथ पकड़ो, अगर वो थप्पड़ मारे तो कहो -”तुम पहले इम्तिहान में पास हो गई हो. मुझे ऐसी ही शरीफ लड़की चाहिए थी.”


*****************************

हनुमान जी की पतंग


एक दिन हनुमान जी पतंग उड़ा रहे थे, ऊपर से यमराज ने पतंग की कन्नी काट दी.

हनुमान जी बोले – मंगल भवन अमंगलहारी, नीचे आओ तो जरा, पटक के मारी.

*****************************


चिंटू : दीदी रो क्यूं रही है ?

मां : वह ससुराल जा रही है.

चिंटू : मुझे लगा उसे स्कूल भेज रहे हैं.

*********************


भैंस का दूध


संता : मां कहती है भैंस का दूध पीने से दिमाग तेज होता है.

बंता : मां बेवकूफ बनाती है. अगर ऐसा होता तो भैंस का बच्चा साइंटिस्ट नहीं बन जाता.

हंसना तो पड़ेगा1

जलेबी बाई के जलवे


शीला और मुन्नी की दुकान बंद
मुन्नी की बदनामी दिल को भा गई, शीला की जवानी नई उमंग लाई, अब ना रही मीठी रस मलाई, जब से आई जलेबी बाई.

*****************


संता-बंता की बेवकूफी


संता सूखे तालाब में पड़ी नौका चला रहा था. तभी बंता की नज़र पड़ी.
बंता- ओ ये तुसी क्या कर रहे हो.
संता- देख नहीं रहा नाव चला रहा हूं.
बंता- कितना बेवकूफ है रे तू, तेरा क्या करूं. अगर मुझे तैरना आता होता तो वहीं आकर तुझे मारता…


*****************


आशिक और चांद की बात


एक आशिक ने चांद से पूछा: मेरा महबूब कैसा है?

चांद (गुस्से में): पहला तो मैं तेरे बाप का नौकर नहीं हूं, दूसरी बात इतनी दूर से कुछ दिखता नहीं है, तीसरी बात ये कि यह कंजरखाना जमीन तक ही रखा करो.


*****************


नए जमाने की रामायण


शास्त्रों के मुताबिक, जब रावण ने सीता का अपहरण कर उसे लंका में कैद कर रखा था तब अपने पति से मिलने को व्याकुल सीता अपने आपा खो बैठी और पागलों की तरह अपने स्वामी राम को जोर-जोर से पुकारने लगी.


लंका में राम का नाम सुनकर रावण का पुत्र मेघनाथ अपने धनुष बाण साथ लिए सीता के सामने गया और जाकर आराम से बोला: अरे वॉल्यूम कम कर, पापा जग जाएगा.


*****************


पेड़ से जूते


एक साहब छोटा जूता पहने जा रहा था.
गोलू: अंकल आपने यह जूता कहां से लिया है.
साहब गुस्से में: पेड़ से तोड़ा है.
गोलू: अगर दो चार महीने बाद तोड़ते तो आपके पैर के काबिल हो जाता, जरा जल्दी की आपने.

*****************


मच्छरों से दूर संता


संता (बंता से)- क्या तुम्हें रात में मच्छर परेशान नहीं करते?

बंता (संता से)- कतई नहीं.

संता- भला वो कैसे? मुझे तो बहुत परेशान करते हैं.

बंता- मैं रात को शराब पीकर जब बिस्तर पर लेटता हूं तो मच्छर मुझे घेर लेते हैं. पहले तो नशे की हालत में मुझे उनके काटने का पता ही नहीं चलता और जब मैं होश में आता हूं, वे नशे में धुत हो चुके होते हैं.


**************


होने का नुस्खा


डॉक्टर (बूढ़े मरीज से)- आज मैं आपको ऐसी दवा दूंगा कि आप फिर से जवान हो जाओगे.

बूढ़ा मरीज (डॉक्टर से)- ऐसी दवा मत दीजिएगा डॉक्टर साहब! वरना मेरी पेंशन बंद हो जाएगी.


**************

संता के पापा


संता- क्या तुम्हारे पापा सचमुच बहुत पैसे वाले हैं?

बंता- पूछो मत, उनका एक-एक दांत सोने का है.

संता- फिर तो अपना सिर तिजोरी में रखकर सोते होंगे.


**************


रस्सी का टुकड़ा

एक ट्रक दूसरे ट्रक को खींचकर ले जा रहा था. यह देखकर संता हंसते- हंसते लोटपोट होकर गिर पड़ा और बोला- रस्सी का एक टुकड़ा ले जाने के लिए दो-दो ट्रक आए हैं .


**************


गांव की बात

एक गांव में बिजली आने वाली थी, सब लोग ख़ुशी से नाच रहे थे. उनमें एक कुत्ता भी नाच रहा था. किसी ने पूछा- तुम क्यों नाच रहे हो? कुत्ता- बिजली आएगी तो, खंभे भी तो लगेंगे

**************************

संता- जज साहब, मैं शराब पिए हुए नहीं था, बल्कि शराब पी रहा था.

जज- तो ऐसा करते हैं कि तुम्हारी सजा एक महीने से घटाकर 30 दिन कर देते हैं.


**************************


पत्नि : मैं ड्राईवर को नौकरी से निकाल रही हूं, क्यूंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं.

पति : प्रिये, मैं चाहता हूं कि उसे एक और मौका देना चाहिए.


**************************


संता की बीवी


संता की बीवी ने अपने पति संता को टीवी के आसपास पागलों की तरह कुछ ढूंढते हुए देखा.

संता की बीवी: “क्या खो गया ?”

संताः “मै देख रहा हूं कि कैमरा कहां छुपा रखा है इन लोगों ने.”

संता की बीवी : “कैमरा, किसने, तुम्हें कैसे लगा कि कैमरा है ?”

संताः “अरे उन्हे कैसे पता कि मैं क्या कर रहा हूं.”

संता की बीवी: “किसे, कैसे पता ?”

संताः “अरे इन स्टार प्लस वालों को, वो महिला बार-बार कैसे कहती है, आप स्टार प्लस देख रहे हैं, उसे कैसे पता चला?”


**************************


बीवी की मस्तियां


संता अपनी होनेवाली बीवी संतो से बोला, एक किस दे दो.

संतो शरमा कर बोली, “शादी के बाद.”

संता को गुस्सा आ गया. वह बोला , “बाकी सबको तो खूब देती हो , मुझे क्या पता नहीं.”

संतो बोली, “उन सबकी शादी हो चुकी है.”


**************************


संता बंता जोक्स


संता – अगर कोई आदमी खौलते हुए पानी में गिर जाए तो ?

बंता – दो चार चीखों के बाद ठंडा हो जाएगा.

**************************

संता (बंता से): भगवान बीमार है.
बंता : तुम्हें कैसे पता?
संता : पापा कल कह रहे थे कि डॉक्टर को भी भगवान ने बुला लिया.


****************************


तोते को बवासीर :

एक बार एक सज्जन ने तोता पाल लिया. दो महीना तक उसे हर रोज दो मिर्च खिलाता.
एक दिन वह आदमी बोला : मिठ्ठू जलेबी खाएगा?
तोता बोला : रोज-रोज मिर्च खिलाकर तो बवासीर कर दिया. अब क्या शुगर की बीमारी पालूं.


****************************

वजन कम करने का नंबर वन तरीका :


भिखारी : बाबू जी एक रुपया दे दो! 3 दिन से भूखा हूं!
बाबूजी : एक रुपये का तू क्या करेगा?
भिखारी : अपना वजन करवाऊंगा, देखना है कितना कम हुआ है.


****************************


संता का पैराशूट


संता सिंह पैराशूट बेच रहा था. “हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ.”
ग्राहक : अगर पैराशूट नहीं खुला तो?
संता- तो पैसे वापिस कर दूंगा.

****************************

सॉलिड पंच


प्रेमिका शादी के समय फेरों के दौरान प्रेमी से बोली – सुनो जी! आज से तुम्हारे बिना मैं नहीं और मेरे बिना तुम नहीं.


शादी के पांच साल गुजरने के बाद वही प्रेमिका बोली – धोखेबाज ठहर जा! आज या तो तू नहीं या मैं नहीं.


***********************


क्या आइटम है….

कुछ ही देर पूर्व अपने मम्मी के हाथों पिटा बच्चा पिता के आते ही उनसे बोला- डैडी! आप कभी अफ्रीका गए हो.

पिता – नहीं बेटा! आज तक कभी नहीं गया.


बच्चा मासूमियत से बोला - तो फिर इतना खतरनाक आयटम आप कहां से लाए?


**********************

अब तो नहा लूं…!


गोलू – दो साल पहले मुझे बुखार था!


डा. - तो अब क्या हुआ?


गोलू - यहां आया था, तो सोचा पूछ लूं कि आपने नहाने को मना किया था अब नहा लूं क्या?


********************************


संता कस्टमर केयर में – मेरी भैंस सिम खाकर भाग गई है.


कस्टमर केयर पर बैठे बंदे ने चिढ़कर पूछा : …तो मैं क्या करूं ?


संता : बस यह बता दो रोमिंग चार्जेज तो नहीं लग रहे ????

******************************


बस एक अच्छा डॉक्टर …


डॉक्टर (मरीज से)- तुम इस दुनिया में अब सिर्फ दो घंटे के मेहमान हो. क्या तुम मरने से पहले किसी को देखना चाहते हो?


मरीज (डॉक्टर से)- जी हां.


डॉक्टर- किसे?

मरीज- एक अच्छे डॉक्टर को.

हंसना तो पड़ेगा

प्यार या नेचर स्टडी

लड़का: ये रातें, ये हवाएं, ये चांदनी, ये घटाएं, ये नदियां, ये किनारे.

लड़की: अबे साले प्यार कर रहा है या नेचर स्टडी कर रहा है.


******************


किस भी वक्त आंखें बंद करने के नुकसान

लड़का (लड़की से): जानू तुम अब बदल गई हो.

लड़की: क्यूं?

लड़का: अब जब भी तुम किस करती हो तो तुम आंख बंद नहीं करती हो.

लड़की: पिछली बार जब आंखें बंद की थी तो तुमने मेरे पर्स से 500 का नोट निकाल लिया था.


******************


लड़कियों की नजर में प्यार

लड़का: चांदनी चांद से होती है, सितारों से नहीं, मोहब्बत एक से होती है, हजारों से नहीं.

लड़की: चांदनी चांद से होगी तो सितारों का क्या होगा, अगर मोहब्बत एक से होगी तो हजारों का क्या होगा.


******************


लड़कियों की मांग

लड़का: अगर मैं कहूं मुझे तुमसे मोहब्बत है, मेरी बस यही चाहत है तो तुम क्या कहोगी?

लड़की: मैं तुमसे कहूंगी, यही बात अगर तुम कुछ खिला-पिला कर कहते या मोबाइल में बैलेंस डलवाकर कहते तो अच्छा होता.
******************


नेताजी की खुराक


एक समारोह में नेता जी भाषण दे रहे थे, ” हमें खुराक की समस्या के हल के लिए ज्यादा से ज्यादा अनाज ऊगाना चाहिए.”

तभी एक शरारती उठ कर खड़ा हो गया और बोला.”श्रीमान जी, घास उगाने के बारे में आप का क्या विचार है?”

नेता जी उसे बैठने का इशारा करते हुए बोले, ” पहले मैं इंसानों की खुराक के बारे में बता लूं, तुम्हारी खुराक के बारे में बाद में बताऊंगा.”


***********************


चोरी का वसूल


चोर (बन्दूक तानते हुए)- “ज़िन्दगी चाहते हो तो अपना पर्स मेरे हवाले कर दो।”

व्यक्ति – “यह लो”

चोर- “कितने मूर्ख हो तुम, मेरी बंदूक में तो गोली ही नहीं थी हा..हा…हा.”

व्यक्ति – “और मेरे पर्स में भी कहां रुपये थे हो..हो..हो…”

***********************


स्वर्ग है घर


पति: तुम इस घर को स्वर्ग बना सकती हो?

पत्नी (खुश होकर): वो कैसे?

पति: अपने मायके जाकर!

***********************


शेर का शिकार करने से पहले


पत्नी: आप किसका इंतज़ार कर रहे हो?

पति: मैं शेर का शिकार करने जा रहा हूँ!

पत्नी: तो जाओ ना, यहाँ क्यों खड़े हो?

पति: कैसे जाऊं? बाहर कुत्ता जो खड़ा है!

***********************

वकील और सच की सच्चाई


एक चोर अदालत में अपनी गवाही देने खुद ही खड़ा हो गया. वहां खड़ा होकर जब वह अनाप-शनाप बकने लगा तो न्यायाधीश ने झुंझलाकर कहा- तुमको तो ठीक से झूठ भी नहीं बोलना आता.

चोर- तो मैं क्या करूं महोदय.

न्यायाधीश- तुम एक वकील को अप्वाइंट क्यों नहीं कर लेते. ताकि तुम आसानी से झूठ बोल सको.

****************************


प्यार

प्रेमी (प्रेमिका से)- क्या तुम जानती हो, संगीत में इतनी शक्ति है कि उससे पानी भी गरम हो सकता है.

प्रेमिका- हां हां क्यों नहीं! तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है, तो फिर पानी क्यों नहीं?

***************************


लड़की पटाने का क्लासिक फंडा

अध्यापक : बेटा! अगर तुम्हारे पास 15 सेब हो जिसमें से 6 तुम शांति को दे दो, 4 प्रीति को दे दो और 5 पूजा को दे दो, तो तुम्हें क्या मिलेगा?

चिंटू : तीन नई गर्लफ्रेंड, मास्टर साहब .

***************************


लड़की पटाने और उससे पिटने के तरीके

एक बस में एक लड़का साथ खड़ी लड़की पर जानबूझकर गिरने लगा तो:

लड़की: क्या करते हो?

लड़का: जी सरकारी नौकरी.

लड़की: लड़कियां छेड़ना सरकारी नौकरी है?

लड़का: नहीं यह तो मैं ओवर टाइम कर रहा हूं.

***************************

बच्चों का जादू


जादूगर: बच्चों, मैं इस रूमाल को जादू से कबूतर बनाकर दिखाऊंगा.

चिंटू: इसमें कौनसी बड़ी बात है. हमारे टीचर तो हमें बिना किसी जादू के ही मुर्गा बनाते हैं.


**********************************


खुशी का मारा


आदमी (पोस्टमास्टर से): सर, मेरी पत्नी गुम हो गई है.

पोस्टमास्टर: ये पोस्ट ऑफिस है, यहां क्यों आए हो? थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाओ.

आदमी: क्या करूं ! खुशी के मारे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है.


**********************************

टॉक व्हेन य़ू वॉक


रमेश (सुरेश से): यार तुमने पूरे टॉयलेट में पॉटी क्यों कर दी?

सुरेश: यार ये मोबाइल वाले भी न..!

रमेश: इसमें मोबाइल कहां से आ गया!

सुरेश: तुमने वह विज्ञापन नहीं देखा, “वॉक ह्वेन यू टॉक!”


**********************************


मुन्नाभाई: ‘अरे आज तो अपुन का गर्लफ़्रेंड के आगे अपुन का वाट लग गया।’

सर्किट: ‘क्यों भाई क्या हुआ?’

मुन्नाभाई: ‘वो बोली कि तुम हमको एंगेजमेंट का रिंग देगा ना, तो मैं बोला, बिल्कुल देगा, बोलो मोबाइल पे देना है या लैंडलाइन पे.’

**********************************

लड़के और लड़की में अंतर


लड़के और लड़की में अंतर
संता : बता लड़की और लड़के में क्या अंतर होता है?
बंता : देख लड़की अपनी सारी उम्मीदें एक लड़के से रखती है, और लड़के सारी लड़कियों से एक ही उम्मीद रखते हैं.


****************************


सवाल भी तो एक


संता (बंता से): यार उदास क्यूं है, आज तो सर ने रिजल्ट दिखा दिया?
बंता: हां वो तो ठीक है पर पता है एंसर शीट देखने में सबसे ज्यादा दर्द कब होता है?
बंता: कब?

संता: जब टीचर बोलता है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है. तब दिल से आवाज आती है, “तो साले सवाल भी तो एक ही था.”


****************************

मकान मालिक का घर


संता: यार उठ भूकंप आ रहा है, देख सारा घर हिल रहा है.
बंता: सो जा सो जा, घर गिरेगा तो मकान मालिक का गिरेगा, हम तो किराएदार हैं.


****************************


रेडी की सीख

कम्प्यूटर के टीचर ने बच्चों से पूछा: बच्चों चैटिंग किसपे करते हैं?

बच्चे: इंटरनेट पर.
शिक्षक: अरे वाह, तुम सबको कैसे पता?

बच्चे: सर गाना नहीं सुना क्या आपने “एक तुझसे चैटिंग करने के खातिर इंटरनेट लगवाया रे……ढिंक चिका ढिंक चिका…”


****************************


संता की शायरी


अर्ज है: वो गोरी है उसकी जुल्फें काली, वो परी है या परियों की रानी, उसकी हर बात है निराली, पर क्या करें यार वो लड़की है किसी और की घरवाली.

गंगूबाई

टीचर (राखी से): आज तुम शॉर्ट स्कर्ट क्यूं पहन कर आई हो?
राखी : मैडम, आज हाफ डे है ना तो आज हाफ ड्रेस, जिस दिन फुल डे होता है उस दिन फुल ड्रेस पहनती हूं.
पीछे से बच्चे: मैडम, हॉलिडे को भी क्लास लो ना प्लीज प्लीज.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

संता का लड़का: पापा अगर आपको सड़क पर चलते हुए एक 10 रुपए का और एक पांच रुपए का नोट मिले तो आप कौन सा नोट उठाओगे.
संता: 10 का.
बेटा: इसीलिए आप पर लोग जोक्स लिखते हैं, दोनों भी तो उठा सकते थे.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

संता बंता के घर गया पर जैसे ही बंता ने दरवाजा खोला तो संता रोने लगा.


बंता: अरे संता रो क्यूं रहे हो?

संता: अबे दरवाजा में देख.

बंता: ओह तो ले अब शेर सुन.
“जब मैंने दरवाजा खोला, आपकी आंखों में आंसू, चेहरे पर हंसी थी, सांसों में आहें, दिल में बेबसी थी. तुम्हें यह पहले बताना था ना कि दरवाजे में तुम्हारी अंगुली फंसी थी.”
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

पप्पू: जेल को हिन्दी में हवालात क्यूं कहते हैं?
गोलू: शायद इसलिए क्यूंकि जेल में सिर्फ हवा और लात खाने को मिलती है.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

एक अंधा पुलिस में भर्ती होने के लिए गया.
ऑफिसर ने पूछा: ‘तुम्हें हम किसलिए रखें?’
अंधा: ‘अंधाधुंध फायरिंग के लिए.’
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

टीचर: ट्रैफिक सिग्नल में लाल बत्ती किस बात का संकेत देती है?
बच्चा: रुकने का.
टीचर: बहुत अच्छे और हरी बत्ती?
बच्चा: चलने का.
टीचर: शाबास और पीली बत्ती?
बच्चा: खूब तेज भागने का.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

छोटी बच्ची (दुकानदार से): जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो तुम मुझसे शादी करोगे.
दुकानदार हंसते हुए: हां करूंगा.
बच्ची: तो अपनी होनी वाली बीवी को एक चॉकलेट नहीं खिलाओगे.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

संता गंगूबाई के घर गया और दरवाजा खटखटाने लगा.
गंगूबाई: कौन है?
संता: मैं?
गंगूबाई: मैं कौन?
संता: तू गंगूबाई है.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

पप्पू: ओए, तू लड़की देख आया है? कैसी है?
गोलू: रंग में काली और कान से सुनती कम है.
पप्पू: जरा इंग्लिश में बोल.
गोलू: ब्लैक बेरी.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

बसंती: भाग धन्नो भाग, आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है.

धन्नो: ओए कमीनी, तुझे अपनी पड़ी है मेरी सोच जिसके पीछे गब्बर के 10 घोड़े पड़े हैं.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

टीचर: पानी का फार्मूला बताओ?
संता: सर, H20+MgCl2+CaS4+AlCl3+N​aH+KOH+HNO3+H2SO4+HCL+CO2.
टीचर: यह क्या है?
संता: सर एमसीडी का पानी है.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

रजनी: गजनी देखने के बाद मुझे अंदाजा हुआ कि मैं भी आमिर खान से कम नहीं हूं.
बंता: वो कैसे?
रजनी: मैं भी पढ़ती हूं, समझती हूं, फिर 15 मिनट बाद भूल जाती हूं.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

पप्पू: तेरी बीवी को इंग्लिश आती है क्या?
संता: नहीं, वह गांव की है.
पप्पू: अच्छा, मेरी तो पर्सनल है.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@


शादी के फेरों में लड़की: सुनो जी, आज से आपके बिना मैं नहीं और मेरे बिना आप नहीं.
और वही बीवी चार साल बाद.
बीवी: कुत्ते रुक जा आज या तो तू नहीं या मैं नहीं.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

एक आशिक ने चांद से पूछा : “ ऐ चांद यह बता, मेरा महबूब कैसा है ?”
चांद बोला : “पहली बात तो यह कि मैं तेरे बाप का नौकर नहीं हूं, दूसरी बात यह कि इतनी दूर से कुछ् दिखता नहीं है और तीसरी बात यह कि यह प्यार का बुखार जमीन तक ही रखा करो. ”
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

शिक्षक : बताओ दो को छह से गुणा करेंगे तो क्या उत्तर मिलेगा.
पप्पू : मिस, पता नहीं.
शिक्षक : सोचो बेटा.
पप्पू : मिस मिस अम्मी कहती हैं कि ज्यादा मत सोचा करो वरना बाल सफेद हो जाएंगे और मेरे बाल सफेद हो गए तो मैं लड़की कैसे पटाऊंगा.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

बंता की प्रेमिका आज बेहद रोमांटिक मूड में थी. सीधे-सीधे बोली – आज मेरे घर में कोई भी नहीं है, आ जाओ.
बंता - ना ना प्रीतो ऐसी क्या बात है. मेरे घर में सब हैं, तुम यहीं आ जाओ, तुम्हारा भी दिल बहल जाएगा.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

एक भिखारी ने डोमिनो पिज्जा हट वालों को आर्डर किया – हैलो पिज्जा हट?
पिज्जा हट – यस सर कहिए हम आपकी क्या सेवा कर सकते हैं?
भिखारी – एक बड़ा पिज्जा, फिंगर्स और डेढ़ ली. की पेप्सी भेज दो.
पिज्जा हट- आर्डर किसके नाम से बनाकर, कहां भेज दूं सर?
भिखारी – अल्लाह के नाम पर, रेलवे स्टेशन के सामने.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

शिक्षक – बताओ “आई लव यू” का आविष्कार किस देश में हुआ?
छात्र – चाइना में.
शिक्षक – वो कैसे?
छात्र – इसमें सारे चाइनीज गुण हैं सर. ना कोई गारंटी, ना कोई वारंटी. चले तो चांद तक, ना चले तो शाम तक.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

चींटी ऑटो में बैठी और एक पैर बाहर रखा.
ऑटो ड्राइवर- मैडम पैर अंदर कर लो.
चींटी- नही, रास्ते में हाथी मिले तो लात मारनी है, कल साला आंख मार के गया था..
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

संता (बंता से)- ओए, भाभी का क्या नाम है?
बंता (संता से)- गूगल कौर!
संता- ऐसा क्यों?
बंता- सवाल एक पूछो जवाब 10 मिलते हैं.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

संता (बंता से)- यार कल दस लोगों ने मुझे मिलकर पीटा!
बंता (संता से)- तुमने क्या किया?
संता- मैंने कहा- अबे हिम्मत है तो एक-एक करके आओ!
बंता - फिर?
संता- उन सबने एक-एक करके मुझे फिर पीटा..!!
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

जज (मुजरिम)- इस बात का तुम्हारे पास क्या सबूत है कि तुम गाड़ी स्पीड में नही चला रहे थे?
मुजरिम- सर मैं अपनी पत्नी को उसके मायके लेने जा रहा था.
आप समझ सकते हैं..
……और जज मुजरिम की बात मान गया.
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

नेता- मैं सेल्फ-मेड आदमी हूं.
श्रोता- शुक्र है, भगवान बेचारा एक भयंकर जिम्मेदारी से बच गया
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

पुलिस इंस्पेक्टर- यह अजीब बात है कि तुमने बक्सा तो चुराया, पर पास ही में जो नोटों की गड्डियां रखी थीं, उनको हाथ तक नही लगाया?
चोर- भगवान के लिए इस बात का जिक्र मत कीजिए साहब! इस गलती के लिए मेरी पत्नी हफ्ते भर तक मुझसे लड़ती रही!!!
@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

संता-बंता की मस्तियां

दूध का बर्तन


संता: एक किलो गाय का दूध देना.

बंता: लेकिन तुम्हारा बर्तन तो बहुत छोटा है.

संता: ठीक है तो बकरी का दे दो.

समुद्र में लस्सी
###################################################################

बंता समुद्र में दही डाल रहा था. उसे देख संता परेशान होकर पूछता है.

संता : ओय ये दही समुद्र में क्यूं डाल रहा है?

बंता : लस्सी बनाने के लिए.

संता : ओय पागल इसीलिए लोग हम पर चुटकुले बनाते हैं, यह बता इतना सारा लस्सी कौन पिएगा.
###################################################################

संता पत्नी से – शांति को बुलाओ

पत्नी- कौन अपनी कामवाली ?

संता- हां

पत्नी- क्यूं?

संता- डॉक्टर ने बोला है कि गोली खाओ और शांति के साथ सो जाओ.
###################################################################

संता एक बार जंगल में घूम रहा था, अचानक उसे पेड़ पर एक सांप लटका दिखा.

संता बोला – ओए ऐसे लटकने से हाइट नहीं बढ़ेगी, मम्मी से बोल बोर्नवीटा पिलाए.
###################################################################

राजनीति का सही अर्थ

बेटा: पापा राजनीति में क्या होता है?

बेटा: बेटा मान तो जो तेरी मम्मी घर चलाती है वह सरकार है, मैं कमाता हूं इसलिए मैं कर्मचारी, कामवाली काम करती है इसलिए वह मजदूर हुई और तुम देश की जनता हो और तुम्हारा छोटा भाई देश का भविष्य…..

बेटा: अब मुझे राजनीति समझ आ गई पापा. कल रात मैंने देखा कर्मचारी मजदूर के साथ किचन में मजे ले रहा था, सरकार सो रही थी, जनता की किसी को फिक्र ही नहीं थी और देश का भविष्य रो रहा था.
###################################################################

बेटा: पापा चलो आज मैक डोनाल्ड्स चलते है.

पिता: ठीक है लेकिन पहले मैक डोनाल्ड्स की स्पेलिंग सुनाओ.

बेटा: अच्छा रहने दो चलो केएफसी चलते हैं.
###################################################################

स्कूल के बाहर बम

शिक्षक: अगर कोई स्कूल के सामने बम रख देता है तो तुम क्या करोगे?

संता: 1-2 घंटे देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है वरना स्टाफ रूम में रख देंगे.
###################################################################

पापा ने पकड़ लिया

पहली लड़की: मुझे मेरे लवर के साथ बाइक पर जाते हुए मेरे पापा ने देख लिया.

दूसरी लड़की: अच्छा फिर क्या हुआ?

पहली लड़की: फिर क्या उन्होंने मुझसे बस के पैसे वापस ले लिए.
###################################################################

शिक्षक: “मैं तुम्हारी जान लूंगा” इसकी इंग्लिश बताओ.

पूनम पांडे: इंग्लिश की मां की आंख, तू पहले हाथ तो लगा के देख.
###################################################################

गोलू: हम इतने गरीब हैं कि हमारे पास एक कुत्ता भी नहीं है.

मोलू: हां भाई, रात को चोर आ जाए तो हममें से ही किसी एक को भोंकना पड़ेगा.
###################################################################

शिक्षक: ऐसा कोई वाक्य बताओ जिसमें उर्दू, हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश का सही इस्तेमाल हुआ हो.

पूनम पांडे: इश्क दी गली विच नो एंट्री.
###################################################################

टीचर (मिन्नी से): “आज स्कूल में देर से आने का तुमने क्या बहाना ढूंढा है?”

मिन्नी: “सर आज मैं इतनी तेज दौड कर आई कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला.”
###################################################################

बुलेट पर बैठे लड़के ने एक्टिवा पर बैठी लड़की से पूछा: कभी बुलेट चलाई है?

लड़की : स्कूटी तेज करके आगे निकल गई.

लड़का : फिर से बराबर आकर बोला: कभी बुलेट चलाई है?

लड़की ने स्कूटी धीरे कर ली और बुलेट वाला आगे निकल गया. आगे जाकर लड़के का एक्सीडेंट हो गया.

लड़की बोली: और चला ले बुलेट.

लड़का: यही तो पूछ रहा था कि चलाई है तो बता देती कि ब्रेक कैसे लगती है?


to be continued.............

Monday, 12 September 2011

महाभारत का एक और सच

महाभारत का एक और सच


बंता:धृतराष्ट्र के 100 बच्चे थे! पाण्डु के सिर्फ 5, ऐसा क्यों?

संता: जिनकी आंखे होती हैं उनको और भी काम होते हैं.

************************************************************************************************

शीशे के सामने पढ़ाई


संता: शीशे के सामने बैठकर क्‍यों पढ़ते हो.

बंता: इसके तीन फायदे हैं – साथ के साथ रि‍वीजन हो जाता है, खुद पर बराबर नजर रहती है कि‍ पढ़ रहे हैं या‍ नहीं और कंबाइंड स्‍टडी भी हो जाती है.

************************************************************************************************

संता की बहादुरी


पागलखाने के डॉक्‍टर ने संता को बुलाया और कहा: मैंने अन्य पागलों से सुना कि तुमने बड़ी ही बहादुरी और नेकी का काम किया है. पर क्या करें किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है, जिस पागल को तुमने टब में डूबने से बचाया था उसने फांसी का फंदा लगाकर आखिर जान दे ही दी.

संता: - नहीं डॉक्‍टर साहब, जब उसे टब से निकाला तो वो बहुत गीला था, इसलिए मैंने ही उसे रस्सी पर सूखने के लिए डाला था.

************************************************************************************************

संता का प्रैक्टिक्ल था.

टीचर ने उसे एक चिड़िया देकर पूछा, “इसकी टांग देखकर बताओ इसका नाम क्या है ?”

संता: सर मुझे नहीं पता.

टीचर: जाओ, तुम फेल हो गए.तुम्हारा नाम क्या है ?

संता: मेरे पैर दिखकर मेरा नाम बताओ.

************************************************************************************************

गर्लफ्रेंड क्या होती है –


बेटा पापा से: पापा, ये गर्लफ्रेंड क्या होती है.

पापा: बेटा ये तुम तब समझोगे जब बड़े होओगे. अगर तुम अच्छे लड़के निकले तो एक तुम्हारी भी होगी.

बेटा: पर अगर मैं खराब लड़का निकला तब?

पापा: तो बहुत सारी गर्लफ्रेंड होंगी बेटा.

************************************************************************************************

मस्ती भरा चुटकुला

एक बच्चा बहुत देर से डोरबेल बजाने की कोशिश कर रहा था. एक बूढ़ा आदमी उसे परेशान देखकर उसके पास आकर डोरबेल बजाया और बच्चे से पूछा: और कुछ बेटा ?

बच्चा: अब मेरे साथ भाग बुढ्ढे वरना तू भी पिटेगा.

************************************************************************************************

रेशमा और शीला के जवानी

संता उदास बैठा कुछ सोच रहा था तभी वहां बंता आया और पूछा: क्या हुआ उदास क्यूं बैठे हो?


संता: क्या करुं यार, मेरी तो किस्मत ही खराब है. जब रेशमा की जवानी आई थी तब हम बच्चे थे और अब जब शीला की जवानी आई है तो हम बच्चे वाले हैं. ये लड़कियां समय पर जवान क्यूं नहीं होतीं?

***********************************************************************************************

लाइब्रेरी खुलने का समय


एक आदमी ने लाइब्रेरियन को फोन करके पूछा: लाइब्रेरी सुबह कितने बजे खुलेगी? लाइब्रेरियन: आधी रात को तुम ये सवाल क्यों पूछ रहे हो? तुम्हें लाइब्रेरी जाने की इतनी जल्दी क्यों है?


आदमी खीझ कर बोला: जाने की नहीं बाहर निकलने की जल्दी है. मैं लाइब्रेरी में बंद हूं.

************************************************************************************************

दो भाषाएं सीखने का फायदा

चूहे के बच्चे खेल रहे थे. तभी बिल्ली आई तो एक चूहे का बच्चा जोर से बोला, ‘भौं..भौं..’ यह सुनकर बिल्ली भाग गई.


यह देख छोटा चूहा दूसरे से बोला, ‘देखा दो भाषाएं सीखने का फायदा यही होता है. ’

************************************************************************************************

सीमेंट की फैक्ट्री

संता (बंता से): तुम तो कह रहे थे कि मैं सीमेंट की फैक्टरी बनाऊंगा तो अभी तक बनायी नही.

बंता (संता से): क्या करूं फैक्टरी बनाने के लिए सीमेंट ही नहीं मिल रहा है.

************************************************************************************************

रब दे बना दी जोड़ी की सीख

सर – अच्छा बताओ तुमने “रब ने बना दी जोड़ी” फिल्म से क्या सीखा ?

स्टूडेंट -सर, यही की अगर मेहनत की जाए तो शादीशुदा लड़की भी पटाई जा सकती है.

************************************************************************************************

प्रेस वाले का तरीका

संता धोबी से: यह टी-शर्ट उलटी करके प्रेस कर देना.

तीन दिन बाद संता शर्ट लेने के लिए आया.

संता: शर्ट प्रेस हो गई?

धोबी: नहीं साहब, कैसे होती तीन दिन से उलटी ही नहीं हुई.

************************************************************************************************

चिड़िया का मामा


एक डॉक्टर बच्चे के पैर का टांका काटने आया.

उसने कहा: बेटा वह देखो ऊपर, सोने की चिड़िया.

बच्चा: नीचे देख, कहीं पैर न कट जाए. बड़ा आया चिड़िया का मामा

************************************************************************************************

पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो


लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया.

उसने लड़की से पूछा: “मैं तुम पर विश्वास कैसे करूं?”

लड़की बोली, “पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो!”

************************************************************************************************

शराबी पति

शराबी और उसकी बीबी रात को सो रहे थे. आधी रात को अचानक पति की चीख सुनकर पत्नी की आंख खुल गई. उसने पति से पूछा : क्या बात हो गई?


पति बोला : कुछ नहीं, मेरी कमीज नीचे गिर गई थी.


खीझ कर पत्नी बोली : तो इतनी जोर से क्यों चीखे?


पति बोला : उस कमीज के अंदर मैं भी था.

************************************************************************************************

डार्लिंग तेरे लिए


प्रेमिका ने पूछा- डार्लिंग तुम मेरे लिए क्या- क्या कर सकते हो?


प्रेमी – तुम जो कहोगी , वह कर सकता हूं.


प्रेमिका – क्या तुम उस पहाड़ की दूसरी ओर जा सकते हो ?


प्रेमी – क्यों, यहां किसी और को मिलने का टाइम दे रखा है क्या?

************************************************************************************************

तू-तू मैं-मैं


पति-पत्नी में तू-तू, मैं-मैं हो गई.


पति दिनभर घर से बाहर रहा. शाम को भूख लगी तो उसने समझौता करने के विचार से घर टेलीफोन किया, ‘खाने के लिए आज रात क्या बना रही हो?’


गुस्से से भरी बैठी पत्नी ने उत्तर दिया, ‘जहर.’


‘तो ऐसा करना.’ पति बोला- ‘मैं जरा देर से लौटूंगा. तुम खा लेना.’

to be continued....

इंटरनेट

कइसन-कइसन काम नधाइल बाटे इंटरनेट पर
माउस धइले लोग धधाइल बाटे इंटरनेट पर

सर्च करीं जे चाहीं रउरा घरहीं बइठल-बइठल अब
सबके वेबसाइट छीताराइल बाटे इंटरनेट पर

बेदेखल-बेजानल चेहरा से भी प्यार-मुहब्बत अब
अजबे-गजबे मंत्र मराइल बाटे इंटरनेट पर



जब-जब कैफे वाला कहलस सर्वर डाउन बा मालीक
तब-तब बहुते मन बिखियाइल बाटे इंटरनेट पर



रूस, कनाडा, चीन, जर्मनी, भारत, यू.एस या लंदन
एक सूत्र में लोग बन्हाइल बाटे इंटरनेट पर

शाली से जब पूछनी ,’ काहो- दुल्हा कतहूँ सेट भइल’
कहली उ मुस्कात ‘ खोजाइल बाटे इंटरनेट पर


मन के अँगना में गूँजत बा ‘भावुक’ हो तोहरे बतीया
गोरिया के लव-लेटर आइल बाटे इंटरनेट पर…..

ये दुनिया क्या है

ये जिँदगी ही जब बचपन मे थी
तो सोचा करता था, टटोला करता था
ये दुनिया क्या है, ये दुनिया वाले क्या है

'तब ये समझ ना पाया था
दुनिया क्या है, दुनिया वाले क्या है
धीरे-धीरे ये जिँदगी कुछ बङी हो गई
ओर इसकी दो आंखे हो गई तब यह देखा करता था, विचारा करता था
ये दुनिया बङी अलबेली है, ये दुनिया बङी निराली है.
पर तब यै समझ ना पाया था..
ये दुनिया अलबेली क्योँ है. ये दुनिया निराली क्योँ है
दिन निकलते रहै, राते गुजरती रही
मोसम आते-जाते रहै
वक्त ना रुका है ओर ना ही रुका
वह अपनी रफतार से गुजरता रहा
तभी एक दिन पता चला कि ये जिदंगी जवान हो गई हैँ
ये जिदंगी जवान हो गई
और इस दुनिया के, लिये खेल का बहुत सुंदर मैदान हो गई
दुनिया का नया रुप देखकर ये जिदंगी आवाक रह गई

दुनिया यह खेल देखकर निहाल हो गई
उसके ठोकरो से ये जिँदगी लहु लुहान हो गई

ये दुनिया जिदगी से खेली बहुत
ये दुनिया जिदंगी कौ रोदीँ बहुत
रुँदने से धुल उङी
सुर्यास्त के बाद तेजी से फैलतेँ अंधकार की तरह चारो ओर फैल गई

दुनिया एक किनारे पर खङी थीँ, जैसे कुछ ओर पा लेने की चाहत पङी थी

जिदँगी के बदं होते ही आँखो से दो आँसु लुढक गये. अंतर्मन से टीस भरी कराह निकल गई

अर्द्रनिशा के गहेरे अंधेरे मे अब ये समझ पाया था कि...
"ये दुनिया क्या है
ये दुनिया वाले क्या है
ये अलबेली क्योँ है
ये निराली क्योँ है"

तब कैसे होगा एक्सिडेंट

गाडी मिली ससुराल में
फर्स्ट क्लास डिसेंट

गाडी मिली ससुराल में
फर्स्ट क्लास डिसेंट
दूसरे दिन ही हो गया
मेरा हैवी एक्सिडेंट

मेरा हैवी एक्सिडेंट
गाडी वापस दे आये
बदले मे एक
फर्स्ट क्लास गधा ले आये

उसपे पूंछ पकड़ के
मैं उल्टा बैठूँगा
आगे वो देखेगा
पीछे मई देखूंगा

( तब कैसे एक्सिडेंट होगा )