About Me

इस साईट में शामिल हो

Monday, 31 October 2011

गिटार ! गिटार ! गिटार !

एक आदमी ने घनघोर तपस्या की और शिवजी को प्रसन्न कर लिया। शिवजी बोले - बेटा, मैं तुझसे बहुत खुश हूं। कोई वरदान मांग ।

भक्त बोला - प्रभु, मुझे एक गिटार दे दो।

गिटार ! कैसा गधा है। शिवजी ने सोचा । कोई गिटार के लिए भी तपस्या करता है।

बोले - बेटा, तूने बड़ी तपस्या की है। कुछ बड़ा मांग। चिन्ता मत कर, सब कुछ मिलेगा।

भक्त बोला - नहीं प्रभु, मुझे तो सिर्फ एक गिटार चाहिए बस !

शिवजी समझाने लगे - बेटा, कुछ ढंग का मांग। मेरी रेपुटेशन का तो खयाल कर। गिटार भी कोई मांगने की चीज है भला।

परंतु भक्त भी जिद पर अड़ा हुआ था, बोला - नहीं प्रभु, अगर देना है तो बस गिटार ही दो !

अब शिवजी को गुस्सा आ गया, बोले - गिटार ! गिटार ! गिटार ! अबे अगर गिटार मेरे पास होता तो मैं ये डमरू क्यों बजाता फिरता .............. !

कैन आई गो टू

बच्चा: कैन आई गो टू टॉयलेट?
शिक्षक (ठीक करते हुए): मे आई गो टॉयलेट.
बच्चा: चुपचाप बैठी रह ज्यादा चालाक मत बन. पहले मैं जाऊंगा.

आप सभी को महापर्व छठ की शुभकामनाएं



Monday, 24 October 2011

मैं भी कसाब बनूँगा



गणेश जी की किडनैपिंग


बच्चा शिवजी से : हे भगवान मुझे कल साइकिल दिला दो.
लेकिन अगले दिन उसे साइकिल नहीं मिली. दूसरे दिन बच्चा मंदिर आया और वहां पड़ी गणेश की मूर्ति चुरा कर ले गया साथ ही एक लेटर छोड़ गया जिस पर लिखा था, “बच्चा चाहिए तो साइकिल लेकर मंदिर के पीछे आ जाओ.”

मरने के फायदे


संता शायरी करते हुए: इंश्योरेंस वाले भी क्या गजब ढाते हैं.
इंश्योरेंस एजेंट:  क्या?
संता: इंश्योरेंस वाले भी क्या गजब ढाते हैं, लोगों की बीवियों के पास घंटों बैठ कर उनके पति के मरने के फायदे समझाते हैं.

Saturday, 22 October 2011

वजन कितना घट गया

मोटा भिखारी - ए भाई एक रुपया दे दे .. तीन दिन से भूखा हूं ..

पप्पू
- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा ..??

मोटा भिखारी
- वजन देखूंगा कि कितना घट गया है

टॉयलेट की सफ़ाई

डेडी: बेटा, आजकल में देख रहा हूँ कि जब भी में तुम्हारी पिटाई लगाता हूँ तो तुम कोई प्रतिक्रिया ही नहीं करते, कैसे अपना गुस्सा कंट्रोल करते हो तुम?
बेटा: में तुरंत जाकर टॉयलेट साफ करने लगता हूँ।
डेडी: इससे गुस्सा शांत करने में कैसे मदत मिलती हैं।
बेटा: वो ऐसे कि में, टॉयलेट की सफ़ाई के लिए आपका टूथ ब्रश इस्तेमाल करता हूँ।

नए जमाने की आशिकी

लड़की: मत कर मेरा पीछा, एक दिन पछताएगा, बाहर कॉलेज के सामने पानी-पुरी की दुकान लगाएगा.
लड़का: तू मत ठुकरा मेरे प्यार को, एक दिन पछताएगी, उसी पानी पुरी की दुकान पर बर्तन साफ करती नजर आएगी.

तमसो मा ज्योतिर्गमय

संस्कृत शिक्षक: बच्चों बताओ “तमसो मा ज्योतिर्गमय” का क्या मतलब होता है?
लड़का: तुम सो जाओ मां, मैं ज्योति के घर जा रहा हूं.

मैंने ज़माना छोड़ दिया

कदम थक गए है दूर निकलना छोड़ दिया, 
पर ऐसा नहीं की मैंने चलना छोड़ दिया.......
फासले अक्सर मोहब्बत बढ़ा देते है, 
पर ऐसा नहीं की मैंने मिलना छोड़ दिया.........
मैंने चिरागों से रोशन की है अक्सर अपनी शाम,
पर ऐसा नहीं की मैंने दिल को जलाना छोड़ दिया .......
मैं आज भी अकेला हूँ दुनिया की भीड़ में,  
पर ऐसा नहीं है की मैंने ज़माना छोड़ दिया......!!!

Friday, 21 October 2011

नया चुटकुला पुरानी हंसी

पुराना चुटकुला
एक लड़का बस स्‍टॉप पर एक लड़की को तंग करने लगा, तो लड़की तैश में आकर बोली – क्यों तुम्हारे घर पर माँ, बहन नहीं हैं क्या?
लड़का बोला – हां, माँ बहन ही तो हैं इसलिए तो बाहर आकर तुमसे फ्लर्ट कर रहा हूं.


नया चुटकुला
एक लड़का बस स्‍टॉप पर एक लड़की को तंग करने लगा, तो लड़की तैश में आकर बोली – क्यों तुम्हारे घर पर माँ, बहन नहीं हैं क्या?
लड़का बोला – नहीं.
लड़की – तो यहाँ पर खड़े खड़े टाइमपास क्यों कर रहे हो, चलो घर पर ही चलते हैं ना.

गजनी

बंता (संता से)- गजनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?
संता (बंता से)- जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था.